नैनी में ताबड़तोड़ तोड़ चले तीन बम, फिल्मी स्टाइल में बाइक सवार शातिरों ने चलाएं कार सवार पर बम

प्रयागराज :  नैनी में ताबड़तोड़ तोड़ चले तीन बम, फिल्मी स्टाइल में बाइक सवार शातिरों ने चलाएं कार सवार पर बम। एक बम टीन शेड के ऊपर मौजूद। बम डिस्पोजल टीम को मौके पर बुलाया गया। मौके पर पुलिस मौजूद। सीसीटीवी कैमरे खंगालने का कार्य जारी। दारागंज निवासी और सिंचाई विभाग में बाबू धीरज कुमार मिश्रा का बेटा हर्ष मिश्रा (26) बुधवार रात अपनी बुआ के घर चाका जा रहा था। वह ब्रेज़ा कार से अकेले निकला था। जैसे ही वह एफसीआई चाका रोड पर पहुंचा, तभी पीछे से आई R15 बाइक पर सवार बदमाशों ने उस पर बम फेंक दिया। बम कार के गेट से टकराया और धमाके से गेट क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि हर्ष को कोई चोट नहीं आई। धमाके के छर्रों से एक महिला निरंजना, सनी और शिवम घायल हो गए। सभी को मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भेजा। एक बम पास के मकान की टीन शेड पर गिरा, जिससे दहशत फैल गई।

रिपोर्टर : जाबिर 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.