प्रयागराज ज़िले के मेज़ा विधानसभा के दिघिया मण्डल स्थित गरेथा बराही माता धाम पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम ज

प्रयागराज : मेजा आज प्रयागराज ज़िले के मेज़ा विधानसभा के दिघिया मण्डल स्थित गरेथा बराही माता धाम पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम जनसेवक भाजपा नेता इन्द्रदेव शुक्ला "राजू भैया" के नेतृत्व में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर मण्डल भाजपा अध्यक्ष सुब्बा लाल प्रजापति सेक्टर संयोजक बेनी माधव जी, बूथ अध्यक्ष केशवमणि पाण्डे,दरोगा , कमलकांत उपाध्याय , मोती पटेल  कविराज पटेल जी सहित भाजपा के सभी समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें बराही माता धाम परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का संकल्प लिया गया।
यह अभियान भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रव्यापी सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है, जिसमें सेवा, स्वच्छता और समर्पण की भावना प्रमुख है।
जनसेवक भाजपा नेता इंद्रदेव शुक्ला "राजू भैया" के मार्गदर्शन में चलाया गया यह स्वच्छता अभियान क्षेत्रवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बना।

 रिपोर्टर : बुद्धसेन वर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.