ट्रक ने खड़ी बोलेरो में मारी टक्कर,हादसे में चार लोगों की मौत
प्रयागराज - गंगापार मे सोरांव थाना क्षेत्र के बिगहिया गांव के सामने कानपुर - बनारस हाईवे रोड पर सोमवार भोर में ट्रक ने खड़ी बोलेरो में टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई तथा तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
बोलेरो खराब होने की वजह से हाईवे के किनारे खड़ी कर उसके आगे चार लोग सो रहे थे। इन्हीं लोगों की मौत हुई है। जो बोलोरो गाड़ी के अंदर सो रहे थे वह घायल हुए हैं।
मरने वालों की हुई तस्दीक सुरेश सैनी पुत्र शिव शंकर निवासी गुलौली कानपुर सुरेश बाजपई पुत्र कैलाश बाजपेई सुरेश बाजपई की पत्नी रामसागर अवस्थी पुत्र जय राम 65 वर्ष घायल
ममता देवी पत्नी प्रेम नारायण 55 गुलौली मूसानगर कानपुर प्रेमा देवी पत्नी सुरेश सैनी कोमल देवी पत्नी रामसागर अवस्थी केवल प्रेम नारायण पुत्र जगन्नाथ 60 वर्ष ऐसे है जिनको चोटे नहीं आई,बाकी सबकी इन्हीं के द्वारा तस्दीक की गयी है।
रिपोर्टर - जाबिर अली
No Previous Comments found.