रिजर्व पुलिस लाइन्स त्रिवेणी सभागार में Mission Shakti 5.0 अभियान के तहत कमिश्नरेट प्रयागराज के समस्त थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्रों के सकुशल संचालन
प्रयागराज : अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स त्रिवेणी सभागार में Mission Shakti 5.0 अभियान के तहत कमिश्नरेट प्रयागराज के समस्त थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्रों के सकुशल संचालन, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन को और अधिक क्रियाशील/ मजबूत करने हेतु निर्धारित मानकों, क्रियाकलापों एवं कर्तव्यों के दृष्टिगत गोष्ठी आयोजित की गयी एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उक्त गोष्ठी में पुलिस उपायुक्त यमुनानगर, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, समस्त सहायक पुलिस आयुक्त व मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
रिपोर्टर : जाबिर
No Previous Comments found.