कौंधियारा में बीकेयू आज़ाद हिंद ने नवागत एसीपी अब्दुल सलाम खान का भव्य स्वागत किया

प्रयागराज - यमुनानगर क्षेत्र के जारी कौंधियारा चौकी पर भारतीय किसान यूनियन (आज़ाद हिंद) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नवागंतुक एसीपी कौंधियारा अब्दुल सलाम खान का ज़ोरदार स्वागत किया। बीकेयू आज़ाद हिंद युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष एवं प्रभारी प्रयागराज बालेन्द्र कुमार बलराम, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रतीक सिंह कोयल, तहसील अध्यक्ष बारा अनुराग सिंह, तहसील उपाध्यक्ष बारा राज पाण्डेय तथा भावी तहसील मीडिया प्रभारी विजय शुक्ल सहित संगठन के कई पदाधिकारी, सदस्य और शुभचिंतक इस अवसर पर मौजूद रहे। संगठन के सदस्यों ने अमर शहीद चन्द्रशेखर आज़ाद की आकर्षक फोटो फ्रेम भेंट कर और माल्यार्पण कर एसीपी अब्दुल सलाम खान को सम्मानित किया। इस दौरान गगनभेदी नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि किसान हित और कानून व्यवस्था में संगठन प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेगा। एसीपी खान ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि जनता की सुरक्षा और न्याय उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस भव्य स्वागत समारोह ने कौंधियारा क्षेत्र में किसान संगठनों और पुलिस प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल का संदेश दिया।

रिपोर्टर - जाबिर अली 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.