महिला आयोग सदस्य गीता विश्वकर्मा ने कौड़िहार में निरीक्षण कर दिए निर्देश

प्रयागराज - राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता विश्वकर्मा ने विकासखंड कौड़िहार के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों की पढ़ाई, आंगनबाड़ी सेवाओं और विद्यालय संचालन की समीक्षा की। तत्पश्चात सदस्य ने जिला महिला चिकित्सालय डफरिन का दौरा किया। उन्होंने अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड, लेबर रूम सहित महिलाओं के भर्ती वार्डों का निरीक्षण किया और सेवाओं में सुधार के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए। निरीक्षण के बाद गीता विश्वकर्मा ने विकासखंड कौड़िहार मुख्यालय में आयोजित राष्ट्रीय पोषण अभियान के ब्लॉक स्तरीय पोषण पंचायत में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। इस अवसर पर पांच गर्भवती महिलाओं को गोद भराई, पांच बच्चों का अन्न प्रसन्न और 20 किशोरियों को सुरक्षा किट वितरित किया। नवरात्र के अवसर पर 9 बालिकाओं का चरण पूजन किया गया और उन्हें भोजन कराया गया। कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी सर्वजीत सिंह, खंड विकास अधिकारी कौड़िहार, बाल विकास परियोजना अधिकारी नगर 1 संजीत सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी कौड़िहार सहित विकासखंड की सभी सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती और अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - जाबिर अली 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.