अरैल पार्षद ने शिवनगर पंडाल में किया आरती एवं पूजन
प्रयागराज : शिवनगर माँ नव दुर्गा पूजा समिति में अष्टमी के दिन पूजा पंडाल में पहुँचे अरैल पार्षद सरिता देवी प्रदीप महरा शास्त्री एवं अंकित विद्या निकेतन इंटर कालेज के प्रबंधक अनिल मिश्र व प्रमुख समाजसेवी अजय मिश्रा( पीलू)ने आरती पूजन किया उसके उपरांत समिति के अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह से सभी अतिथियों का सम्मान किया सम्मान की अगली कड़ी में पत्रकार विकास कॉउंसिल भारत की प्रदेश अध्यक्ष महिला बिंग बबिता शर्मा को पार्षद सरिता देवी ने सम्मानित किया उसी उपरांत दुर्गा पूजा समिति के मुख्य संरक्षक प्रदीप महरा शास्त्री ने समिति के सभी पदाधिकारियों को अंगवस्त्र स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
सम्मान कार्यक्रम के बाद संतोष दिक्षित भजन मंडल जागरण का आयोजन हुआ जिसमें संतोष दीक्षित ऋतिक तिवारी तमाम गायकों ने अपने मधुर स्वर से माता रानी के भजन से सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया पार्षद सरिता देवी प्रदीप महरा शास्त्री ने बताया कि सुबह शाम की आरती और जयकारे से पूरा शिवनगर गुंजाएमान हो रहा है पंडाल में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश दिया जा रहा है पंडाल की सजावट और प्रकाश की व्यवस्था लोगों को आकर्षित कर रही अष्टमी के दिन बहुत ही सुंदर झांकी निकाली गई और आपको बता दे कि शिवनगर पंडाल में हर रोज कहीं झांकी कहीं भजन संध्या व जागरण कार्यक्रम होता रहता है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : डीके मिश्र

No Previous Comments found.