होटल इंपीरिया में करवा चौथ और दीपावली का मेला महिलाओं ने की जमकर खरीदारी
प्रयागराज : प्रयागराज के सिविल लाइंस में लगा होटल इंपीरिया में करवा चौथ और दीपावली का मेला महिलाओं ने की जमकर खरीदारी कार्यक्रम के व्यवस्थापक श्लोक रस्तोगी एवं पल्लवी रस्तोगी ने बताया कि इस इवेंट से जनता के सामने नए-नए हाथ की बनी चीजों को प्रचार प्रसार में ला रहे हैं जैसे कि गोबर के बने दिए मोम के बने दिए दीपावली में कांच के बने हुए रंगोली तरह-तरह के रंग-बिरंगे कलर कपड़ों से बने कलरफुल रंगोली जो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रही कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रही कौशल्या नंद गिरी जिन्होंने गणपति की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की कार्यक्रम की सहसंयोजक भावना गुप्ता रही जिन्होंने होटल के अंदर दुकान लगाई हुई सारी महिलाओं का उत्साहवर्धन किया और सबको एक-एक उपहार प्रदान किया इस कार्यक्रम में उन महिलाओं को आगे लाया जाता है जिनके पास हुनर तो होता है पर उसे हुनर को तराशने का कोई मंच नहीं होता है जो महिलाएं घर पर रहकर बहुत अच्छे अच्छे कार्य करती है और अपने हाथ से घर की बनी हुई चीजों को बाजार तक नहीं ला पाती है पल्लवी रस्तोगी का कहना है कि ऐसी महिलाओं को हम ऐसा मंच प्रदान करते हैं ताकि वह अपने हुनर को दिखा सके और उनके हाथ की बनी चीजे लोगों तक ला सके। इसी क्रम में पल्लवी रस्तोगी एवं भावना गुप्ता ने पत्रकार विकास काउंसिल भारत के प्रदेश अध्यक्ष महिला बिंग बबीता शर्मा को भी सम्मानित किया।करवा चौथ के शुभ अवसर पर महिलाओं ने जमकर खरीदारी की काफी रात तक चलने वाला यह मेला धीरे-धीरे लोगों को अपनी ओर खींचता रहा शाम पांच के बाद महिलाओं का कारवां बढ़ता रहा और खरीदारी में चार चांद लगा दिए।
रिपोर्टर : बबीता शर्मा

No Previous Comments found.