पत्रकार विकास काउंसिल भारत परिवार ने मनाया छठ पूजा
प्रयागराज : तीर्थराज प्रयाग के संगम तट पर सूर्य उपासना के छठ महापर्व में पत्रकार विकास कॉउंसिल परिवार ने धूमधाम से पूजा अर्चना की आपको बताते चले कि महापर्व छठ पर्व का चौथा दिन है आज ब्रती महिलाओ ने आज उगते सूर्य भास्कर को ब्रती महिलाओ ने अर्घ देकर अपने पति और बच्चों की लम्बी आयु की कामना की, इस महापर्व छठ पूजा के चौथे दिन मंगलवार को ब्रती महिलाओ ने उपवास करने के बाद विधि विधान से पूजा कर मन्नते मांगी। ब्रती महिलाओ ने बताया की नहाय खाय के चार दिन का ब्रत, पूजा पाठ करके ढलते सूर्य देवता को अर्घ देने के बाद आज उगते सूर्य देवता को अर्घ देने के बाद संपन्न हुआ कॉउंसिल परिवार में महिला प्रदेश अध्यक्ष बबिता शर्मा प्रदेश प्रभारी रोली श्रीवास्तव प्रदेश सचिव नीलम मिश्रा. प्रदेश प्रभारी पश्चिम बंगाल बृजेश कुमार दीक्षित एवं बांदा प्रभारी चंद्रेश रावत.प्रदेश कार्यालय प्रभारी संदीप सिंह.आकाश तिवारी.भुपेश दीक्षित.विकास तिवारी.शांतनु मिश्र.जितेंद्र मिश्र दिवस पांडेय तमाम साथी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : डीके मिश्रा

No Previous Comments found.