उगते सूर्य भास्कर को ब्रती महिलाओ ने अर्घ देकर अपने पति और बच्चों की लम्बी आयु की कामना की

प्रयागराज : तीर्थराज प्रयाग के संगम तट पर आज ब्रती महिलाओ ने आज उगते सूर्य भास्कर को ब्रती महिलाओ ने अर्घ देकर अपने पति और बच्चों की लम्बी आयु की कामना की, इस महापर्व छठ पूजा के चौथे दिन मंगलवार को ब्रती महिलाओ ने उपवास करने के बाद विधि विधान से पूजा कर मन्नते मांगी। ब्रती महिलाओ ने बताया की नहाय खाय के चार दिन का ब्रत, पूजा पाठ करके ढलते सूर्य देवता को अर्घ देने के बाद आज उगते सूर्य देवता को अर्घ देने के बाद समाप्त हुआ। यह पूजा अपने पति बच्चे और पुरे परिवार की लम्बी आयु की कामना के लिये छठ मईया की पूजा की जाती है। पश्चिम बंगाल से आए बृजेश कुमार दीक्षित एवं बांदा से चंद्रेश रावत ने बताया कि लोगो की मन्नते पूरी होने लगी तों यहां भी यह पूजा होने लगी। पहले यह पूजा विहार पूर्वांचल मे होती थी, अब सभी जगहों पर होने लगी। गंगा की घाटों पर पुलिस की सुरक्षा के पुक्ता इंतजाम के साथ ही स्वयं सेवी संस्थाएं जैसे पूर्वांचल महासमिति नैनी प्रयागराज.सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान अरैल.पत्रकार विकास कॉउंसिल भारत. वैष्णवी सेवा संस्थान.भी घाटों पर लोगो की मदद करने मे जुटी थी।

रिपोर्टर : डीके मिश्र 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.