माघ मेला 2026 का हुआ शुभारंभ, पुलिस लाइन का विधिवत भूमि पूजन संपन्न

प्रयागराज : आगामी माघ मेला 2026 की तैयारियों की औपचारिक शुरुआत आज भूमि पूजन के साथ हो गई। मेला क्षेत्र में पुलिस लाइन के निर्माण हेतु आज विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन किया गया।

इस अवसर पर अधिकारियों एवं पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा संपन्न हुई। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि पुलिस लाइन के निर्माण से सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी।

माघ मेले के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने विभिन्न विभागों के साथ मिलकर समन्वित तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। मेले के प्रमुख स्थलों पर साफ-सफाई, जलापूर्ति, विद्युत व्यवस्था तथा यातायात प्रबंधन के लिए भी कार्ययोजना बनाई जा रही है।

रिपोर्टर : डीके मिश्रा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.