प्रयागराज क्षेत्र में मदरसों के प्रशासन को यूपी ATS ने एक पत्र जारी किया
प्रयागराज : प्रयागराज क्षेत्र में मदरसों के प्रशासन को यूपी ATS ने एक पत्र जारी किया है, जिसमें छात्रों, शिक्षक के रूप में कार्यरत मौलवियों, प्रबंधन और अन्य स्टाफ की पूरी जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया है। यह पत्र प्रयागराज क्षेत्र के कई जिलों के जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों को लिखा गया है, जिसमें उनके क्षेत्रों में मौजूद मदरसों से जुड़े सभी छात्रों और मौलवियों की विस्तृत सूची मांगी गई है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने इस जांच प्रक्रिया की आलोचना की है, और आरोप लगाया है कि इससे मुसलमानों को संदिग्ध के रूप में पेश करने की कोशिश की जा रही है।
रिपोर्टर : जाबिर अली

No Previous Comments found.