इलाहाबाद टैक्स बार एसोसिएशन के इंदिरा भवन स्थित बार चैंबर रूम नंबर 23 में बार की विशेष बैठक

प्रयागराज : आज दिनांक 20 /11/ 2025 को इलाहाबाद टैक्स बार एसोसिएशन के इंदिरा भवन स्थित बार चैंबर रूम नंबर 23 में बार की विशेष बैठक में एनसी गुप्ता के इलाहाबाद हाई कोर्ट में सीनियर एडवोकेट नामित किए जाने पर  उनको सम्मानित किया गया बार के अध्यक्ष के के गुप्ता और चेयर मैंन विनोद पांडे ने माल्यार्पण करके उनका अभिनंदन किया। अपने स्वागत से अभिभूत गुप्ता ने बाहर के सभी जूनियर सदस्यों को लगातार मेहनत करते रहने तथा केस स्टडी करते रहने की सलाह दी और अपना आशीष सभी सदस्यों को दिया। इस मौके पर रजनीकांतजी, लालचंद जी, आर के अग्रवाल, शरद गोयल, रूपचंद यादव, मोहम्मद जैद, अनुराग, संजीव एवं संतोष उपाध्याय, हिमांशु, विमल मिश्रा आदि सभी सदस्यों ने नवीन चंद्र गुप्ता का अभिनंदन किया। और हमेशा मार्गदर्शन करते रहने का अनुरोध किया।

रिपोर्टर : जाबिर अली

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.