नैनी यमुना पुल पर रील बनाने वालों की अब खैर नहीं

प्रयागराज : नैनी यमुना पुल पर रील बनाने वालों की अब खैर नहीं है। पुल पर वीडियो बनाने का क्रेज दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। युवाओं के साथ अब युवतियों ने भी खुद को सोशल मीडिया पर यूजर बढ़ाने और कमाई का जरिया बनाने के लिए खतरनाक वीडियो बनाना शुरू कर दिया है। जिसकी वीडियो भी तेजी से वायरल हो रही है। वायरल वीडियो के बाद डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने वायरल हो रही वीडियो पर कड़ा निर्देश जारी किया है। पुल पर रील बनाने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

अब नए पुल पर होगी कड़ी निगरानी

नए पुल पर रील बनाने वालो के खिलाफ कार्रवाई करने की बड़ी तैयारी डीसीपी यमुनानगर द्वारा की जा रही है। डीसीपी ने नैनी पुलिस को पुल पर वीडियो बनाने वालों पर कड़ी निगरानी और जानकारी जुटाने का निर्देश दिया है। अब नैनी पुलिस पुल पर रील बनाने वालो को चिन्हित कर उनकी जानकारी जुटाएगी और डीसीपी को रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

रेलिंग पर चढ़कर बनाते है वीडियो

नैनीके नए यमुना पुल पर वीडियो बनाने वाले लोग पुल की रेलिंग पर चढ़कर वीडियो बनाते है और उसे यूजर्स बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया पर शेयर करते है। हालांकि अब इन वीडियो बनाने वाले के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने की बड़ी तैयारी की जा रही है।

पुल पर होते है सड़क हादसे

नए यमुना पुल पर रील बनाने वाले लोगों के कारण आए दिन घटनाएं भी होती है। राहगीरों को वीडियो बनाने वालो के कारण परेशानियां भी होती है। ऐसे में पुलिस अब सक्रिय रूप से कार्रवाई करने की तैयारी शुरू कर दी है। सोशल मीडिया के माध्यम से उन लोगों की पहचान की जा रही है जो नए पुल पर वीडियो बनाते है। डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने बताया कि नए यमुना पुल पर वीडियो बनाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों को सर्च किया जा रह है। उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.