संविधान दिवस के अवसर पर लगाई गई संविधान आधारित प्रदर्शनी
प्रदर्शनी में संविधान की प्रस्तावना, संविधान का निर्माण, भारतीय संविधान में चित्रण-एक सांस्कृतिक यात्रा, संविधान का गौरव और विरासत आदि से सम्बन्धित प्रदर्श को प्रस्तुत किया गया
प्रयागराज - भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर संविधान पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन क्षेत्रीय अभिलेखागार, संस्कृति विभाग उ0प्र0 एवं जिला प्रशासन प्रयागराज के संयुक्त तत्वावधान मे कार्यालय क्षेत्रीय अभिलेखागार प्रयागराज में किया गया। इस प्रदर्शनी में संविधान की प्रस्तावना, संविधान का निर्माण, भारतीय संविधान में चित्रण-एक सांस्कृतिक यात्रा, संविधान का गौरव और विरासत आदि से सम्बन्धित प्रदर्श को प्रस्तुत किया गया। सभी का स्वागत प्रभारी, क्षेत्रीय अभिलेखागार, गुलाम सरवर के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संयोजन राकेश कुमार वर्मा, प्राविधिक सहायक, इतिहास द्वारा किया गया और आये हुए आगुन्तको को भारत के संविधान के बारे मे बताया। इस अवसर पर रवीन्द्र नाथ, सहायक निदेशक, पत्राचार, सीमा सिंह, मंशा सिंह, रीता यादव, कीर्ति पटेल, प्रिंयंका यादव, सना सिद्दकी, सुमन यादव, दीपिका सिंह एवं नीलम जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विकास यादव, सहायक, शुभम कुमार की उपस्थिति रही।

No Previous Comments found.