मेजा स्थिति दुर्गावती इंटरनेशनल स्कूल गोसौरा कला के प्रांगण में चल रही श्रीमद् भागवत
प्रयागराज : मेजा स्थिति दुर्गावती इंटरनेशनल स्कूल गोसौरा कला के प्रांगण में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन सोमवार को भक्ति में वातावरण रहा कथा वाचक जगतगुरु स्वामी श्री राघवाचार्य जी महाराज ने कहा कि परमात्मा का साक्षात्कार केवल सच्ची श्रद्धा और भक्ति से ही संभव है महाराज ने सृष्टि वर्णन ध्रुव चरित्र और पूरजनोपाख्यान का वर्णन किया उन्होंने बताया कि मनुष्य का जीवन तभी सार्थक होता है जब वह अहंकार क्रोध ईर्ष्या और मोह से मुक्त होकर सच्चे भाव से भगवान की शरण ग्रहण करता है ध्रुव चरित्र का उदाहरण देते हुए राघवाचार्य महाराज ने समझाया की दृष्टि निश्चय और अटूट श्रद्धा एक साधारण व्यक्ति को भी असाधारण बन सकती है भगवान केवल भक्ति के भाव को स्वीकार करते हैं ना कि उसके पद धन या शक्ति को कथा में यह भी बताया गया की श्रीमद् भागवत जीवन को धर्म सत्य और भक्त के मार्ग पर ले जाने वाली द्रिव्य धारा है श्रद्धा और भक्ति व ऊर्जा है जो मनुष्य को ईश्वर तक पहुंचने में सहायक करती है कथा स्थल पर महिलाओं युवाओं और बुजुर्ग श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या उमड़ी भजन संकीर्तन के दौरान श्रद्धालु भाव विभोर होकर झूम उठे और पूरा पंडाल हरे कृष्णा हरे राम के जयकारों से गूंज उठा आयोजनकर्ता मंडल ने बताया की कथा प्रति दिन निर्धारित समय पर आयोजित की जाएगी जिसका लाभ सभी श्रद्धालु ले सकते हैं इस दौरान तुलसीदास तिवारी रामकृष्ण तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे
रिपोर्टर : बुद्धसेन वर्मा

No Previous Comments found.