माँ नव दुर्गा पूजन समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी हरि लाल यादव की तेरहवीं में पहुँचे राष्ट्रीय महासचिव
प्रयागराज- प्रयागराज नैनी थाना अंतर्गत अरैल शिवनगर के प्रमुख समाजसेवी मां नव दुर्गा पूजन समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी स्व हरी लाल यादव की तेरहवीं में पत्रकार विकास कॉउंसिल के राष्ट्रीय महासचिव डीके मिश्र पहुँचे और साथ मे कॉउंसिल के मंडल प्रभारी आशीष मिश्र और बुंदेलखंड प्रदेश संयोजक अरुणेश त्रिपाठी के साथ माँ नव दुर्गा पूजन समिति के समस्त पदाधिकारी सुरेश यादव.चरण यादव.कल्लू यादव.अर्जुन यादव नीरज यादव त्रिभुवन यादव अरुणेश कुमार और ग्रामीण व रिश्तेदार, और मित्रगढ़ आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे और यादव परिवार में शोक संवेदना व्यक्त की गयी.

No Previous Comments found.