माघ मेला 2026 की तैयारी को लेकर सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के उपमुख्य मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज माघ मेला 2026 की तैयारी को लेकर सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक के बाद उन्होंने पत्रकारों से प्रेस वार्ता के दौरान बैठक की तैयारी एवं होने वाले मुख्य आकर्षण के विषय में जानकारी साझा किया। 

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि माघ मेला 2026 को होने में अब मात्र कुछ ही दिन शेष बचे हैं और इसको लेकर भव्य तैयारी की जा रही है। इस बार माघ मेला 2026 को मिनी कुंभ के तर्ज पर देखा जा रहा है और उसी हिसाब से तैयारी कर रहे हैं। लगभग 15 करोड लोगों के आने की संभावना है और इसी के मध्य नजर पूरी तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि पूरे मेला क्षेत्र को 7 सेक्टर में बांटा गया है और लगभग 17 पुलिस थाने और 43 पुलिस चौकिया की सहायता से इसको सुरक्षित किया जाएगा। नागरिक पुलिस सहित अन्य एजेंसियों के जवान सुरक्षा के लिए पूरे मेला क्षेत्र में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा दो चिकित्सालय एवं हर सेक्टर पर एक स्वास्थ्य शिविरों की व्यवस्था की जा रही है। पूरे मेला क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति और स्वच्छ जलआपूर्ति और अन्य व्यवस्थाओं के लिए 10000 से ज्यादा लोगों की टीम कार्यरत रहेगी। इसके अलावा सबसे बड़ी समस्या मेला क्षेत्र से कूड़ा करकट हटाने की है जिसके लिए एक बड़ी सफाई कर्मचारी की टीम बनाई गई है। जिनकी सहायता से पूरे मेला क्षेत्र को साफ सुथरा रखा जाएगा। इसके अलावा मेला क्षेत्र में किसी प्रकार की कोई दुर्घटना ना हो इसके लिए अतिरिक्त रूप से कई सरकारी एजेंसियों को कार्यरत किया जा रहा है।

रिपोर्टर : जाबिर अली 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.