सड़क पर गड्ढे राहगीर परेशान बढ़ रहे हादसे

प्रयागराज - जल निगम पाइपलाइन लीक सड़क पर गड्ढे राहगीर परेशान बढ़ रहे हादसे प्रयागराज/मेजा प्रयागराज के मेजा रामनगर स्थित डोरवा मोड तिराहे पर जल निगम की पाइपलाइन लिंकेज हो गई है लिकेज के कारण सड़क पर बड़े गड्ढे बन गए हैं जिससे आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है इस स्थिति में दो पहिया और चार पहिया वाहन चालकों सहित आम राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है सड़क पर बने गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है जिससे स्थानीय लोग चिंतित है रामनगर के समाजसेवी मुकेश शर्मा ने जल निगम विभाग से इस समस्या का तत्काल समाधान करने की अपील की है उन्होंने बताया कि इस स्थान पर दुर्घटनाओं की समस्या लगातार बढ़ रही है मुकेश शर्मा ने जब जल निगम विभाग के अधिकारियों से बात की तो  आश्वासन मिला की लीकेज को जल्द ठीक कर लिया जाएगा     

रिपोर्टर - बुद्धसेन वर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.