श्रद्धा भक्ति का रेला हैं, प्रयागराज में लगा माघ मेला हैं।

प्रयागराज - सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान अरैल नैनी प्रयागराज के सौजन्य से आज दिनांक -11.01.2026 को अरैल सेक्टर नंबर -7 में संकटमोचन मार्ग पर स्थित सरस्वती कैंप में शिविर के आयोजन में स्वच्छता अभियान एवं साज सज्जा कार्यक्रम किया गया। आप सभी को अवगत कराना है कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष -2026 में भी सरस्वती परिवार द्वारा पर्व - पर्व पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा। जिसमें श्रद्धालुओं एवं स्नानार्थियों को मां गंगा का प्रसाद वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में सर्वश्री कुंवर जी तिवारी,सुनील मिश्रा,धीरज यादव,सहदेव चौरसिया,ऋषि दीक्षित,सुनील कुशवाहा,एडवोकेट आत्म प्रकाश यादव,डा.एस.बी.यादव,सदीप केसरवानी,शशिकांत पांडेय,शिव प्रताप सिंह,इन्दु प्रकाश सिंह,शैलेन्द्र पाल,सौरभ यादव,कार्तिकेय तिवारी,तुलसी तिवारी,राजकुमार विश्वकर्मा, प्रेम चन्द्र प्रजापति आदि उपस्थित रहे। 

रिपोर्टर - डी. के. मिश्र 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.