कब्जे से चोरी के विभिन्न कम्पनियों के कुल 32 एन्ड्राइड मोबाइल फोन बरामद
प्रयागराज - थाना नैनी पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-18.01.2025 को समय करीब 01.05 बजे मुखबिर की सूचना पर मोबाइल फोन चोरी करने वाले 04 अभियुक्त 1. मोनू कुमार पुत्र लखन महतो निवासी ग्राम तीन पहाड़ थाना तीन पहाड़ जनपद साहेबगंज झारखंड 2. शिवा महतो पुत्र स्व मदन महतो निवासी ग्राम बाबूपुर थाना तीन पहाड़ जनपद साहेबगंज झारखंड 3. विकास महतो पुत्र शुकुल महतो निवासी ग्राम महाराजपुर थाना तेलझारी जनपद साहेबगंज झारखंड 4. मन्तोष सिंह पुत्र स्व सरवन सिंह निवासी ग्राम बाबूपुर थाना तीन पहाड़ जनपद साहेबगंज झारखंड को प्रयागराज मिर्जापुर रोड के करीब एसबीआई मोड़ के पास थाना क्षेत्र नैनी से गिरफ्तार किया गया, कब्जे से चोरी के विभिन्न कम्पनियो के कुल 32 अदद एन्ड्राइड मोबाइल फोन बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना नैनी पर मु0अ0सं0 31/2026 धारा 317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया । नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
पूछताछ पर गिरफ्तार अभियुक्तों उपरोक्त ने बताया कि हम लोग झारखंड राज्य के रहने वाले है । हम चारो लोग मिलकर माघ मेला क्षेत्र में आने जाने वाले व्यक्तियों/श्रद्धालुओं व ट्रेनों से आने-जाने वाले यात्रियों की रेकी कर उनके जेब, जैकेट, पर्स, बैग से मौका पाकर मोबाइल फोन चोरी कर लेते है, चोरी किये गये मोबाइल फोन को हम लोग कम दामों में बेचकर अपने शौक को पूरा करते हैं । सभी मोबाइल जो आप लोगों द्वारा बरामद किया गया है, हम लोगों के द्वारा माघ मेला क्षेत्र में आने-जाने वाले व्यक्तियों/श्रद्धालुओं व ट्रेनो से आने-जाने वाले यात्रियों के जेब, जैकेट, पर्स, बैग से चोरी किया गया है, जिसे हम लोग बेचने जा रहे थे, लेकिन आप लोगों द्वारा पकड़ लिये गये ।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. प्र0नि0 बृजकिशोर गौतम, थाना नैनी कमिश्नरेट प्रयागराज ।
2. उ0नि0 सोहराब अहमद, थाना नैनी कमिश्नरेट प्रयागराज ।
3. उ0नि0 धर्मेन्द्र यादव, थाना नैनी कमिश्नरेट प्रयागराज ।
4. उ0नि0 कुलदीप उपाध्याय, थाना नैनी कमिश्नरेट प्रयागराज ।
5. उ0नि0 बलिराम कुमार, थाना नैनी कमिश्नरेट प्रयागराज ।
6. उ0नि0 अमित कुमार, थाना नैनी कमिश्नरेट प्रयागराज ।
7. का0 मनोज यादव, थाना नैनी कमिश्नरेट प्रयागराज ।
8. का0 सागर परमार, थाना नैनी कमिश्नरेट प्रयागराज ।
9. का0 धर्मेन्द्र यादव, थाना नैनी कमिश्नरेट प्रयागराज ।
10. का0 विपिन वर्मा, थाना नैनी कमिश्नरेट प्रयागराज ।
बुद्धसेन वर्मा की रिपोर्ट

No Previous Comments found.