संगम नगरी प्रयागराज स्थित अरैल परमात्मा निकेतन त्रिवेणी पुष्प में हुआ भजन संध्या का आयोजन

प्रयागराज :  संगम नगरी प्रयागराज अरैल स्थित परमार्थ निकेतन त्रिवेणी पुष्प में हुआ भक्ति संगीत एवं युवा चेतना के संगम का भजन क्लबिंग का उद्घाटन। कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश शासन नंद गोपाल गुप्ता नंदी द्वारा किया गया इसी अवसर पर शहर उत्तरी से माननीय विधायक हर्षवर्धन वाजपेई प्रयागराज ऋषभ केसरवानी , नीरज त्रिपाठी ,कविता त्रिपाठी ,सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर वार्ड 47 की पार्षद सरिता देवी महरा का सफल योगदान रहा। इसी क्रम में पत्रकार विकास काउंसिल भारत की प्रदेश अध्यक्ष महिला बिंग बबीता शर्मा को मीडिया प्रभारी के रूप में विशिष्ट अतिथि के तौर पर आमंत्रित कर सम्मानित किया गया कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आज की भटकती हुई युवा पीढ़ी को संस्कार ऊर्जा भक्ति और चेतना से जोड़ना है इस दौरान भक्ति संगीत आध्यात्मिक संवाद एवं युवाओं की सक्रिय सहभागिता के माध्यम से सकारात्मक ऊर्जा का अनुपम संगम देखने को मिला प्रयागराज में यह पहला ऐतिहासिक भजन संध्या का कार्यक्रम था जो कि युवाओं को सीधे ईश्वर की भक्ति से जोड़ता है कार्यक्रम की व्यवस्था संगठन का कार्य संगम सेरेनिटी के द्वारा किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान हर्षवर्धन गुप्ता ऋषभ केसरवानी, अर्पित केसरवानी, यशवर्धन गुप्ता रहे।

रिपोर्टर  : बबिता शर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.