राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि मनाई गई

प्रयागराज : करछना में कांग्रेस जनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के 78 वीं पुण्यतिथि मनाई। जिसमें निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष शिव विजय सिंह ने महात्मा गांधी जी के पुण्यतिथि पर उनके प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी जी पुरे देश भर में सत्य अहिंसा को विशेष बल दिया।आज कुछ विशेष लोग उनकी भावनाओं को आहत करने का प्रयास कर रहे हैं।साथ ही वक्ताओं में जिला कांग्रेस कमेटी यमुनापार के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष रंगराज सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी जी का योगदान उनके कर्तव्य और कर्मठता को कभी नहीं भूलना चाहिए गांधी जी सदैव भाईचारा कायम करने का एक सार्थक प्रयास किया।इस बीच सभी कांग्रेस जनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया।नमन करने वालों में सर्व श्री डाक्टर दिनेश कुमार सोनी, प्रकाशचंद्र पाण्डेय एडवोकेट, नागेश पाण्डेय, सुरेश पटेल,विनय कृष्ण पाण्डेय एडवोकेट,आशीष मिश्र, रविराज सिंह, महेंद्र दुवेदी,रसीद हैदर,राममणि दुवेदी, पी आर भट्टाचार्य, श्याम बाबू भारतीय, संजय सिंह, लालचंद यादव एडवोकेट,सहित आदि लोग मौजूद रहे। 

रिपोर्टर : बुद्धसेन वर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.