काउंसिल के राष्ट्रीय महासचिव ने लगाई संगम में आस्था की डुबकी
प्रयागराज - माघ मेला का पाँचवा सबसे बड़ा स्नान पर्व माघी पूर्णिमा जिसमे भारी भीड़ देखने को मिल रही है उसी के उपरांत आज पत्रकार विकास काउंसिल एवं सी न्यूज़ भारत के स्टेट हेड डीके मिश्र ने राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी संदीप सिंह और मंडल प्रभारी प्रयागराज आशीष मिश्र के साथ संगम में लगाई आस्था की डुबकी आपको बताते चलें कि आज पांचवा सबसे बड़ा स्नान पर्व माघी पूर्णिमा जहां देश-विदेश से लोग संगम पहुँच रहे है और जैसे लग रहा है संगम में आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा है
12 बजे तक 1करोड़ 50लाख श्रद्धालुओं स्नान कर चुके हैं आज दिन भर स्नान का मुहूर्त बताया गया है और प्रशासन अपने कार्य को बखूबी निभा रहा है ताकि स्नान करने वालों को किसी भी तरह सुविधा न हो और माघी पूर्णिमा के पर्व पर जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया है। माघी पूर्णिमा के दिन लगभग 2 से 3 करोड़ श्रद्धालु स्नान करेंगे।
गंगा घाट पर शांतनु मिश्र अनुपम पांडेय कार्तिकेय रावत तमाम लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्टर - डी.के मिश्र
No Previous Comments found.