प्रधान कार्यालय में कॉउंसिल ने हर्षोल्लास के साथ मनाया होली मिलन समारोह
प्रयागराज : पत्रकार विकास कॉउंसिल की ओर से होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन प्रधान कार्यालय शिवनगर चौराहे पर किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि सोमेश्वर मंडल अध्यक्ष हरि कृष्ण पांडेय एवं अति विशिष्ट अतिथि अरैल के लोकप्रिय पार्षद सरिता देवी प्रदीप महरा शास्त्री रहे विशिष्ट अतिथियों में पूर्व प्रधानाचार्य श्याम नारायण पाठक. पूर्व प्रधान शिव शंकर दीक्षित. पूर्व प्रधान मुरली निषाद.संजय श्रीवास्तव वरिष्ठ बीजेपी नेता.शैलेन्द्र शर्मा मौजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला बिंग प्रदेश अध्यक्ष बबीता शर्मा ने किया कॉउंसिल के महासचिव डी.के मिश्र एवं कार्यालय प्रभारी संदीप सिंह.बुंदेलखंड प्रदेश प्रभारी अरुणेश त्रिपाठी ने अतिथियों को अंगवस्त्र माल्यार्पण कर स्वागत अभिनन्दन किया। समारोह का संचालन मंडल प्रभारी आशीष मिश्र ने किया।
समारोह के मुख्य अतिथि पांडेय जी ने पत्रकार साथियों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि वे तन, मन और धन से सदैव पत्रकार साथियों के लिए उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि जहां भी उनकी आवश्यकता होगी, वे पूरी तत्परता से सहयोग प्रदान करेंगे।
अरैल पार्षद ने पत्रकार साथियों एवं कॉउंसिल की पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि यह मंच प्रशासन, अधिवक्ताओं और पत्रकारों के बीच समन्वय स्थापित करने का सशक्त माध्यम है। तीनों वर्ग अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन बेहतर ढंग से कर रहे हैं, जिससे प्रशासनिक कार्यों में सामंजस्य बनाए रखने में आसानी होती है।
तत्पश्चात कार्यक्रम में मौजूद महर्षि आश्रम के विद्वान आचार्य श्याम बिहारी पांडेय एवं लवकुश के द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ सभी अतिथि एवं पदाधिकारी ने गुलाल से होली खेली और एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द, सहयोग एवं भाईचारे को बनाए रखने का संकल्प लिया। समारोह का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।
इस अवसर पर महिला बिंग प्रदेश सचिव नीलम मिश्र.मंडल संरक्षक नील कमल तिवारी.प्रदेश पूर्वांचल सचिव डॉ अरविंद कुमार.अमित गुप्ता. त्रिभुवन यादव.साहब लाल.पूर्व सैनिक धर्मेंद्र कुमार दुबे. छट्ठू लाल यादव.बृजेश यादव.गोपी मिश्र.देवनाथ यादव.चरण यादव. श्रेयांश रावत.कृष्णा पांडेय.अर्जुन.सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर : डीके मिश्रा

No Previous Comments found.