होली पर्व के पश्चात बृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया
प्रयागराज - सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान के तत्वाधान में चलने वाले दूसरे रविवार को स्वच्छता अभियान के तहत दिनांक - 08.03.2026 रविवार को स्वच्छता अभियान " श्री शूलटांकेश्वर मंदिर अरैल में " चलाया गया। सुबह- 7:00 बजे से।
कार्यक्रम अधिकारी - एडवोकेट आत्म प्रकाश यादव के नेतृत्व शूलटांकेश्वर महादेव मंदिर अरैल परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया इन्होंने लोगों से अपील की जिस तरह से आप अपने घरों को साफ सुथरा और स्वच्छ रखते हैं। ठीक उसी प्रकार देवालय हो गंगा घाट हो इन सभी पर भी विशेष ध्यान रखना चाहिए होली पर्व के पश्चात मंदिर परिसर में काफी गंदगी देखने को मिली सरस्वती परिवार के लोगों ने इस गंदगी को साफ किया और एक सुर में सभी लोगों से निवेदन किया की गंगा घाटों को एवं शिव मंदिर व अन्य मंदिर को स्वच्छ बनाना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में सर्वश्री धीरज यादव,सहदेव चौरसिया,शशिकांत पांडेय ,इंदु प्रकाश सिंह,प्रियांशु उपाध्याय, धीरज रजवानी, शैलेंद्र पाल, नीरज पांडेय, विनोद गुरानी, सौरभ यादव ,गौरव यादव ,आर्यन यादव आदि लोगों ने स्वच्छता अभियान में बढ़-चढकर हिस्सा लिया।
रिपोर्टर - डी,के.मिश्र

No Previous Comments found.