राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट तारीख अनवर अंसारी की ओर से दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया
प्रयागराज : प्रयागराज के करैली क्षेत्र स्थित 60 फीट रोड पर एक गेस्ट हाउस में समाजवादी पार्टी की लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट तारीख अनवर अंसारी की ओर से शनिवार को दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। पवित्र रमज़ान के मुबारक मौके पर आयोजित इस इफ्तार में रोज़ेदारों ने मगरिब की अज़ान के साथ रोज़ा इफ्तार किया और मुल्क में अमन-ओ-सलामती, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआएं कीं।
इस मौके पर समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद नरेश उत्तम पटेल भी शामिल हुए और सभी को रमज़ान की मुबारकबाद दी। इफ्तार कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, समाजसेवी और गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर मोहब्बत, भाईचारे और आपसी सौहार्द का पैगाम दिया।
रिपोर्टर : जाबिर अली

No Previous Comments found.