बुद्ध विहार में चक्रवर्ती सम्राट अशोक के महान शिलालेखों के प्रतिलिपियों का भव्य उद्घाटन
प्रयागराज : जनपद प्रयागराज मे नैनी अरैल स्थित बुद्ध विहार में चक्रवर्ती सम्राट अशोक के महान शिलालेखों के प्रतिलिपियों का भव्य उद्घाटन उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के द्वारा हुआ चक्रवर्ती सम्राट अशोक ने भगवान बुद्ध के विचारों से प्रेरणा लेकर सत्ता के शांति और नैतिकता की स्थापना का आदर्श माध्यम बनाया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला श्रीमती निर्मला पासवान, करछना विधायक पियूष रंजन महापौर प्रयागराज गणेश केसरवानी,, डॉक्टर वाचस्पति माननीय जन प्रति निधि गण पूज्य भिक्षुगण वार्ड 47 की पार्षद सरिता देवी प्रदीप महरा शास्त्री ने केशव प्रसाद मौर्य को भगवान बुद्ध की मूर्ति देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में समस्त आचार्य जनों साधु संतों का विशेष सम्मान किया गया वार्ड की पार्षद के हाथों सच्चा बाबा आश्रम के सभी गुरु जनों का स्नेहल सम्मान किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में अनिल मिश्रा पीलू मिश्रा शैलेंद्र शर्मा आलोक शर्मा ओम शर्मा लल्लू कुशवाहा अजय गिरी शैलपुरी रामनरेश तिवारी लाल बाबा राम रतन महाराज जी ऑनलाइन बाबा ,,की विशेष कृपा रही इन सब के सहयोग से कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा। कार्यक्रम में मात्र शक्तियों का भी स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
रिपोर्टर : बबीता शर्मा

No Previous Comments found.