नवरात्रि के चौथे दिन सरस्वती परिवार द्वारा देवरख गांव स्थित प्रभु जी की बैठक मंदिर में चली स्वच्छता की बयार

प्रयागराज : सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान अरैल  नैनी प्रयागराज द्वारा देवरख स्थित प्रभु जी की बैठक मंदिर में  कार्यक्रम अधिकारी विकास मिश्रा के नेतृत्व में चलाया गया स्वच्छता अभियान। उन्होंने कहा कि ऐसे मंदिरों में साफ सफाई रखना सभी का कर्तव्य है। मंदिर महन्त पप्पू शुक्ल जी को संस्थान सरस्वती परिवार द्वारा सम्मानित किया गया एवं महंत जी द्वारा प्रोफेसर आशीष शुक्ला जी को सम्मानित किया गया। प्रोफेसर आशीष शुक्ला ने कहा कि मंदिर में प्रवेश करने मात्र से ही सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होने लगता है, इसलिए आस्था के ऐसे पवित्र स्थानों को स्वच्छ रखना हम सभी का दायित्व है। वरिष्ठ समाजसेवी संजय श्रीवास्तव ने कहा कि सरस्वती परिवार द्वारा विगत कई वर्षों से तीर्थस्थलों एवं गंगा तटों पर नियमित स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, जिससे लोग धीरे-धीरे स्वच्छता के प्रति जागरूक भी हो रहें हैं। सभी को ऐसे पवित्र मुहिम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। स्वच्छता कार्यक्रम में सर्वश्री कुंवर जी तिवारी, मनीष पाण्डेय, धीरज यादव, सहदेव चौरसिया,ऋषि दीक्षित, एड.आत्म प्रकाश यादव, विनोद गुरानी, ओमप्रकाश श्रीवास्तव,इंदु सिंह, नीरज पांडेय ,प्रियांशु उपाध्याय, शशिकांत पांडेय, दीपक दीक्षित, कार्तिकेय तिवारी, तुलसी तिवारी आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : डी के मिश्रा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.