500 मीटर तक का काम पैदल ही करे पेट्रोल डीजल की बचत करके करेंगे सरकार का सहयोग
प्रयागराज - व्यापार मंडल के द्वारा एक गोष्ठी जिला कार्यालय पृथ्वी गार्डन सिविल लाइंस पर आयोजित किया गया जिसमें की युद्ध की विभीषिका और व्यापारी समाज के विषय पर चर्चा किया गया जिसमें की व्यापारियों ने अपने विचार रखे अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुशांत कुमार केसरवानी ने किया जिला महामंत्री गल्ला व्यापारी अखिलेश केसरवानी ने बताया कि डीजल समय से मिल रहा है किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है लोहा व्यापारी जिला अध्यक्ष युवा प्रियंक कुमार गुप्ता ( अंशु) ने बताया कि लोहे के दाम में तेजी हो रही है लेकिन मार्केट में डिमांड कम है कपड़ा व्यापारी जिला उपाध्यक्ष बनारसी साहू के बताया कि कपड़े में 10 से 15 परसेंट की दाम में तेजी हो गई है जिलाध्यक्ष महिला जूही श्रीवास्तव और सुनीता चोपड़ा ने बताया कि सिलेंडर समय में मिल रहा है लेकिन इंडक्शन और इलेक्ट्रिक उपकरण का ज्यादा उपयोग किया जा रहा है चेयरमैन मनीष कुमार गुप्ता ने आए हुवे व्यापारियों से आह्वाहन किया कि युद्ध का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है सरकार अच्छे तरीके से स्थिति को संभाल रही है लेकिन हम लोगों को भी सरकार का सहयोग करना है किसी भी प्रकार की पैनिक नहीं बनाना है हम लोगों को भी अपने दिनचर्या में बंदलाव करना होगा जिलाध्यक्ष सुशांत कुमार केसरवानी ने व्यापारियों से आह्वाहन किया कि खुद और अपने परिवारजनों दोस्तों को 500 मीटर तक का सारे काम पैदल करेंगे गैर जरूरी आना जाना बंद करेंगे कार पुलिंग को बढ़ावा देंगे सभी व्यापारियों ने एक स्वर में प्रस्ताव का समर्थन किया आज की बैठक में सभी व्यापारियों ने अपने अपने व्यापार से संबंधित विषयों पर चर्चा संचालन जिला कोषाध्यक्ष राजीव तिवारी ने किया आज मुख्य रूप से संतोष गुप्ता,मुदित खत्री,अनंत लाल केसरवानी, सौरभ गुप्ता,विजय केसरवानी (कटरा), अजीत जायसवाल,प्रशांत पांडेय,संजीव मेहरोत्रा,बनारसी साहू,धीरज केसरवानी,रश्मि जायसवाल आदि उपस्थित रहे
रिपोर्टर - जाबिर अली
No Previous Comments found.