अरशद अली को बनाया गया असम विधानसभा चुनाव का पर्यवेक्षक
प्रयागराज : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग द्वारा 2026 विधानसभा चुनाव के लिए असम के गौरीपुर विधानसभा का पर्यवेक्षक (ऑब्जर्वर) अरशद अली को नियुक्त किया गया ।
जिसे लेकर अरशद अली ने कांग्रेस नेतृत्व और विशेष रूप से कांग्रेस महासचिव एवं प्रभारी असम प्रियंका वाड्रा गाँधी एवं अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन एवं राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, का आभार व्यक्त किया, आगे उन्होंने कहा इस बार असम में जन नायक राहुल गाँधी की मेहनत रग लायेगी और असम में कांग्रेस पार्टी की पूर्ण बहुमत से सरकार बनने जा रही है।
रिपोर्टर : जाबिर अली


No Previous Comments found.