अरैल में बाबा बागेश्वर धाम की हनुमत कथा का शुभारंभ 21 अप्रैल से
प्रयागराज : नैनी अरैल स्थित डीपीएस के पास त्रिवेणी पुष्प प्राचीन मंदिर श्री सोमेश्वर नाथ घाट के पास 21 अप्रैल से 23 अप्रैल तक बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं धीरेंद्र शास्त्री हनुमत कथा का शुभारंभ करेंगे सोमवार को इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रयाग उत्थान समिति के अध्यक्ष डॉ उदय प्रताप सिंह ने बताया की कथा दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक होगी इससे पहले 20 अप्रैल को सुबह 9 बजे जमुना क्रिश्चियन इंटर कॉलेज से मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी इसमें रामानंद सागर के सीरियल रामायण के मुख्य पात्र व सांसद अरुण गोविल(राम) दीपक चिखलिया (सीता)सुनील लहरी (लक्ष्मण) होंगे यात्रा मुट्ठीगंज कोठापार्चा होते हुए पत्थर चट्टी रामलीला मैदान में संपन्न होगी हनुमत कथा में स्वामी कैलाशनन्द.स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज.स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती और देवकीनंदन ठाकुर सहित देश के प्रतिष्ठित संत भाग लेंगे इसके अलावा सांसद मनोज तिवारी रवि किशन पवन सिंह दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथी भजन गायक कन्हैया मित्तल महाभारत सीरियल के नितीश भारद्वाज( कृष्ण)पुनीत इस्सर (दुर्योधन)गजेंद्र सिंह (युधिष्ठिर )भी शामिल होंगे प्रेस वार्ता में प्रयाग समिति के उपाध्यक्ष राजेश केशरवानी भी मौजूद रहे।
रिपोर्टर : डीके मिश्रा
No Previous Comments found.