तारिक अनवर अंसारी बने समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

प्रयागराज : समाजवादी लोहिया वाहिनी में संगठनात्मक विस्तार पूर्व में राष्ट्रीय सचिव पद पर कार्य कर रहे, प्रयागराज के तारिक अनवर अंसारी को उनके उत्कृष्ट कार्य, निष्ठा एवं समर्पण के आधार पर राष्ट्रीय सचिव पद से पदोन्नत कर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है।

इस अवसर पर तारिक अनवर अंसारी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव एवं पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करते हुए संगठन को मजबूत बनाने एवं समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

रिपोर्टर : जाबिर अली

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.