थाना हण्डिया पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
प्रयागराज : पुलिस आयुक्त व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त हण्डिया के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना हण्डिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0-138/26 धारा-65(1)/352/351(2) भा0न्या0सं0 व 3/4 पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित 01 वांछित अभियुक्त सागर गौतम पुत्र स्व0 रविन्द्र उर्फ पप्पू निवासी ग्राम पूरे मथूरादास थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना हण्डिया पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-07.04.2025 को थाना हण्डिया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बासुपुर स्थित शिव मंदिर तालाब के पास से गिरफ्तार किया गया ।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त सागर गौतम उपरोक्त द्वारा दिनांक-28.03.2026 को थाना हण्डिया क्षेत्रान्तर्गत नाबालिक युवती के साथ छेड़खानी कर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गयी, जिसके सम्बंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना हण्डिया पर मु0अ0सं0-138/2026 उपरोक्त पंजीकृत किया गया था ।
गिरफ्तार वांछित अभियुक्त का विवरण-
सागर गौतम पुत्र स्व0 रविन्द्र उर्फ पप्पू निवासी ग्राम पूरे मथूरादास थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 20 वर्ष ।
सम्बन्धित अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0-138/26 धारा-65(1)/352/351(2) भा0न्या0सं0 व 3/4 पॉक्सो एक्ट थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. प्र0नि0 नितेन्द्र कुमार शुक्ला, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
2. उ0नि0 राधेश्याम गुप्ता, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
3. उ0नि0 उ0नि0 राजनपाल, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
4. का0 योगेश कुमार, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
रिपोर्टर : सलमान

No Previous Comments found.