नाबालिग को भगाने में सहयोग करने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज : प्रयागराज के गंगानगर जोन अंतर्गत सोरांव थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, ग्राम जमुई निवासी सालिक राम (28) को मंगलवार को उसके गांव के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी इस मामले में काफी समय से फरार चल रहा था।
बताया गया कि 14 मार्च 2026 को सोरांव थाना क्षेत्र की एक नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर भगाने में आरोपी ने सहयोग किया था। इस संबंध में परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक बाल अपचारी को पहले ही हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजा जा चुका है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक हरिश्चन्द्र शर्मा, उपनिरीक्षक अभिषेक कुंवर और कांस्टेबल सत्रजीत सिंह शामिल रहे।पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

रिपोर्टर : सलमान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.