शंखनाद के साथ हुआ 'स्कूल चले हम' अभियान का आगाज; अरैल में निकली भव्य जागरूकता रैली
प्रयागराज : विकासखंड चाका ब्लॉक स्थित अरैल स्कूल में शंखनाथ के साथ और स्कूल चले हम की रैली में वार्ड 47 की पार्षद सरिता देवी महरा एवं पत्रकार विकास काउंसिल भारत के प्रदेश अध्यक्ष महिला बिंग बबीता शर्मा एवं स्कूल के प्रधान अध्यापिका पूर्णिमा चौबे के सानिध्य में आओ स्कूल चले हम की एक विशाल रैली का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उदघोष सुदामा कुटी के लाल बाबा के द्वारा किया गया जिन्होंने शंख बजा कर बच्चों का उत्साह वर्धन किया और पहले दिन के स्कूल की भव्य उद्घाटन में अपनी उपस्थिति दर्ज कर बच्चों को आशीर्वाद प्रदान किया। बच्चों ने कार्यक्रम की शुरुआत में स्वागत गीत गाकर अतिथियों का स्वागत वंदन किया तत्पश्चात अतिथियों को बैच लगाकर एवं टोपी प्रदान कर अतिथियों का स्वागत किया गया ,झंडा और चित्रों के द्वारा बच्चों की छवि बनाकर पोस्टर बनाकर रैली में भाग लिया स्कूल से लेकर परमार्थ निकेतन घाट तक रैली निकाली गई रैली में समस्त शिक्षक गण ने अपनी सहभागिता निभाई बबीता सिंह ने कार्यक्रम का संचालन और समापन विनीता सिंह एवं बबीता सिंह ने किया।
रिपोर्टर : बबीता शर्मा


No Previous Comments found.