नैनी के रामनगर में बैंक ऑफ़ बडौदा की नई शाखा का शुभारंभ
प्रयागराज : आज नैनी रामनगर चौराहा पर चक दाऊद नगर शाखा का उद्घाटन मिथिलेश कुमार महाप्रबंधक एवं अचल प्रमुख वाराणसी एवं चंद्रकांत चक्रवर्ती क्षेत्रीय प्रमुख प्रयागराज द्वितीय क्षेत्र एवं नैनी सेंट्रल जेल के अधीक्षक विजय विक्रम सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में 3 बजे संपन्न हुआ।
आपको बताते चले कि क्षेत्रवासियों को मिलेगी बैंकिंग की बड़ी सुविधा
प्रयागराज के नैनी क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां चक दाउद नगर में आज बैंक ऑफ बडौदा की नई शाखा का उद्घाटन किया गया है।
इस नई शाखा के खुलने से स्थानीय लोगों को अब बैंकिंग सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। खाता खोलने, लोन, एटीएम और अन्य सुविधाएं अब यहीं उपलब्ध होंगी। क्षेत्रवासियों में इसको लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।
उद्घाटन समारोह में नैनी वरिष्ठ शाखा प्रबंधक अंकित पाराशर.पवन यादव.गुरुप्रसाद राव.शैलेन्द्र गौतम ब्रांच हेड.अरुण यादव.डी.के मिश्र राष्ट्रीय महासचिव पत्रकार विकास कॉउंसिल. बबिता शर्मा.नीलम मिश्रा. संदीप सिंह उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : डी.के मिश्र


No Previous Comments found.