पांचवे दिन धरने पर बैठे फुटपाथ दुकानदारो को अधिवक्ताओं व्यापार मण्डल का मिला समर्थन
प्रयागराज : आजाद स्ट्रीट वेंडर युनियन हाकर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी के तत्वाधान में, एजी आफिस सरोजनी नायडू मार्ग के फुटपाथ दुकानदारो ने अनिश्चितकालीन साकेंतिक धरने का पांचवे दिन अधिवक्ताओ व्यापार मण्डल ग्राहको का मिला समर्थन । धरना दे रहे सभी लोगो ने नगर निगम द्वारा की जा रही कार्यवाही को गैर कानूनी, संविधान विरोधी बताया। आल इंडिया लायर्स युनियन के आशुतोष तिवारी, जनपद ऱ्यायालय सयुक्त सचिव देव दत्त मिश्रा, अधिवक्ता पवन चौरसिया, अधिवक्ता देवेन्द्र सोनकर, अधिवक्ता प्रमोद भारतीय, अधिवक्ता रविन्दर गाँधी, अनिरुद्ध मिश्रा, उद्योग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष नीरज जयसवाल, महिला व्यापार मण्डल अध्यक्ष स्वाती निरखी ने कहा नगर निगम द्वारा अर्बन बाजार बनाए जाने से आम जनमानस एवं मध्यम वर्ग भी होगा प्रभावित।
प्रदेश महामंत्री रवि शंकर द्विवेदी पार्षद पंकज जयसवाल ने नगर निगम द्वारा पटरी दुकानदारो के वेंडिंग जोन स्थल पर अर्बन बाजार बनाए जाने को स्ट्रीट वेंडर कानून 2014 का उलंघन बताया । इस दौरान पार्षद विश्वास रावत, सुरेन्द्र यादव, मनोज पासी, अरविद यादव, सुधाकर सिंह, रंजीत दास, मो नसीम, मो अनस, अजय सोनी, अमर पासी सहित सैकड़ो दुकानदार मौजूद रहे।
रिपोर्टर : जाबिर अली


No Previous Comments found.