प्रयागराज के फिजियोथैरेपिस्ट डॉ आनन्द पाण्डेय दिल्ली में हुए सम्मानित
प्रयागराज : नैनी स्थित शिवम् अक्षयवट् मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल के फिजियोथेरेपिस्ट डॉ आनंद पांडेय को दिल्ली एम्स में चल रहे दो दिवसीय कांफ्रेंस में सम्मानित किया गया डॉक्टर आनंद पांडेय पिछले 14 वर्षों से शिवम अक्षयवट् अस्पताल में फिजियोथैरेपिस्ट के रूप में अपनी सेवा दे रहे हैं इनके 14 वर्षों के योगदान को देखते हुए दिल्ली एम्स में इनको चेयरपर्सन के रूप में चुना गया एवं सम्मान दिया गया,इधर डॉ आनन्द पाण्डेय के सम्मानित होने पर उनके निवास स्थान शिवनगर वासियों में हर्ष का वातावरण है, एवं सभी गणमान्य लोगो ने डॉ पाण्डेय को उनके उज्जवल भविष्य के लिये शुभकामनाएं दी, इसके पुर्व भी वाराणसी से लेकर कानपुर तक कई बार डॉ आनन्द पाण्डेय को सम्मानित किया गया है। उसके उपरांत
पत्रकार विकास कॉउंसिल भारत के राष्ट्रीय महासचिव डी.के मिश्र एवं राष्ट्रीय सलाहकार विकास चंद तिवारी ने पांडेय जी को कॉउंसिल परिवार की तरह से शुभकामनाएं दी।
रिपोर्टर : डीके मिश्रा

No Previous Comments found.