राष्ट्रीय कार्यालय पहुंचे राजस्थान प्रभारी धर्मेंद्र गर्ग

प्रयागराज - पत्रकार विकास काउंसिल के राष्ट्रीय कार्यालय प्रयागराज में उस समय उत्साह और सम्मान का माहौल देखने को मिला, जब संगठन के नव-नियुक्त राजस्थान प्रभारी धर्मेंद्र गर्ग का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय महासचिव डी.के. मिश्र एवं प्रदेश कार्यालय प्रभारी संदीप सिंह की उपस्थिति में अंगवस्त्र,और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका जोरदार अभिनंदन किया गया।

राष्ट्रीय कोर कमेटी की सहमति से मिली बड़ी जिम्मेदारी

जानकारी के अनुसार, पत्रकार विकास काउंसिल की राष्ट्रीय कोर कमेटी एवं राष्ट्रीय संरक्षक लखन लाल मिश्र की सहमति से धर्मेंद्र गर्ग को एक बार फिर राजस्थान का प्रदेश  प्रभारी नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान उन्हें औपचारिक रूप से कार्यभार भी सौंपा गया

राष्ट्रीय महासचिव डी.के. मिश्र ने कहा— "बदलते डिजिटल और सोशल मीडिया के दौर में पत्रकारों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन पत्रकारों के सम्मान और स्वाभिमान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।" उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि संगठन पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगा। राजस्थान को मजबूत करने का संकल्प – धर्मेंद्र गर्ग नवनियुक्त राजस्थान प्रभारी गर्ग ने कहा— "राजस्थान मेरा अपना क्षेत्र है। संगठन ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है, उसे मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊंगा। बहुत जल्द राजस्थान में संगठन को और मजबूत किया जाएगा।" उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि पत्रकारों के हितों की सुरक्षा और संगठन के विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।

ये पदाधिकारी रहे मौजूद बैठक में संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें— डॉ. अरविंद कुमार – प्रदेश पूर्वांचल सचिव नील कमल तिवारी (संरक्षक) आशीष मिश्र – मंडल प्रभारी अमित गुप्ता – कार्यकारिणी सदस्य श्रेयस रावत – कार्यकारिणी सदस्य सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे संगठन को मिलेगी नई मजबूती बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पत्रकारों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा और संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत किया जाएगा।पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नए मनोनयन और जिम्मेदारियों के साथ संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।प्रयागराज के राष्ट्रीय कार्यालय में आयोजित यह बैठक न केवल संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण रही, बल्कि इसने पत्रकारों के सम्मान, अधिकार और एकजुटता के संदेश को भी मजबूत किया। धर्मेंद्र गर्ग की नियुक्ति को संगठन के विस्तार और मजबूती की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

रिपोर्टर - डी.के.मिश्र 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.