अंकित विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई
प्रयागराज : इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में प्रबंधक अनिल कुमार मिश्र, प्रधानाचार्य डॉ. विद्या सागर मिश्र, पूर्व प्रधानाचार्य सीताराम त्रिपाठी एवं वरिष्ठ अध्यापक राधेश्याम त्रिपाठी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन, उनके संघर्ष एवं समाज में समानता और न्याय के लिए किए गए उनके योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके आदर्शों से प्रेरित करना रहा।
अंत में सभी ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
रिपोर्टर : डीके मिश्रा

No Previous Comments found.