नगर निगम की ओर से सिटी की प्रमुख और वीआइपी सड़कों में से एक लाउदर रोड को चमकाया जाएगा।
प्रयागराज - इस रोड पर वेंडिंग जोन के अलावा पार्किंग की बेहतर व्यवस्था की जाएगी। हरियाली को बढ़ावा देने के लिए छायादार और खूबसूरत पौधे रोपे जाएंगे। सीएम ग्रिड योजना के तहत इस रोड को आकर्षक बनाने के लिए मई से जून के बीच कार्य शुरू हो जाएगा। महर्षि भरद्वाज पार्क से लेकर रामबाग डाट पुल तक इसे संवारा जाएगा। लाठदर रोड को आकर्षक बनाने के लिए लगभग 40 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि खर्च किए जाने का अनुमान है। सीएम ग्रिड योजना के तहत महर्षि भरद्वाज चौराहा से लेकर रामाबाग डाट पुल तक रोड की वाइडनिंग और संदुरीकरण किया जाएगा। शार्ट सर्किट से इस सड़क की स्ट्रीट लाइट न बन्द इसके लिए केबल को अंडर ग्राउंड किया जाएगा, रोड के दोनों ओर निगम ड्रेनेज सिस्टम तैयार किया जाएगा। नगर निगम के चीफ इंजीनियर दिनेश चंद्र सचान ने बताया कि वाइडनिंग व ब्यूटीफिकेशन के लिए जल्द ही टेंडर प्रॉसेज किया जाएगा। रोड के किनारे बैठने के लिए लोहे और सीमेंट की बेंच लगाई जाएगी। चौराहों पर आकर्षक आकृतियां लगेगी। दो से सात मीटर की ऊंचाई वाले पौधे भी लगाए जाएंगे। 2.800 किलोमीटर सड़क को संवारने के लिए सात माह का समय लगेगा।
रिपोर्टर - जाबिर अली

No Previous Comments found.