मेजा ऊर्जा निगम में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस का आयोजन

प्रयागराज : प्रयागराज के मेजा तहसील के कोहडार में स्थित मेजा ऊर्जा निगम  में दिनांक 14 अप्रैल 2026 को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल अग्निशमन शाखा के द्वारा राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस मनाया गया I कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेजा ऊर्जा निगम के महाप्रबंधक ( प्रचालन व अनुरक्षण), श्री नरेंद्र नाथ सिन्हा  के द्वारा अग्निशमन सेवा के शहीदों को श्रद्धांजलि देकर  किया गया  I कार्यक्रम में मुख्य रूप से मेजा ऊर्जा निगम के मुख्य महाप्रबंधक (इंजीनियरिंग), श्री पंकज कुमार गुप्ता, महाप्रबंधक (अनुरक्षण), श्री अशोक कुमार सामल के अलावा सीआईएसएफ के अधिकारी और जवान सम्मिलित हुए  I इस अवसर पर अग्नि सुरक्षा से संबंधित पत्रिका का भी अनावरण किया गया I कार्यक्रम का संचालन सीआईएसएफ के अग्निशमन शाखा  प्रभारी निरीक्षक मदन कुमार मुंडा के द्वारा किया गया  I अग्निशमन शाखा प्रभारी ने बताया कि 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक सप्ताह भर चलने वाले अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान मेजा ऊर्जा निगम के कर्मचारियों, संविदा कर्मियों, स्कूली बच्चों के अलावा महिलाओं के लिए भी अग्नि सुरक्षा से संबंधित कार्यक्रम और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा I धन्यवाद ज्ञापन सीआईएसएफ के इकाई प्रभारी श्री राम अनुग्रह शुक्ला के द्वारा किया गया I

 रिपोर्टर : बुद्धसेन वर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.