आशियाना में रेस्टोरेंट में लगी आग, एसी का कंप्रेशर फटने से हुआ धमाका
लखनऊ : आशियाना के पावर हाउस चौराहे के पास स्थित विवेक प्लाजा के तीसरे तल पर संचालित मोती महल डीलक्स रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे भीषण आग लग गई और काले धुएं के गुब्बार फ्लोर से फैलने आग। इस दौरान एसी का कंप्रेशर भी फटने से तेज धमाका हुआ। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
एसी के आउटर यूनिट से उठी चिंगारी ने आग को तेजी से फैला दिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। इसके अलावा दो अन्य गाड़ियां बुलाई गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर लगभग काबू पाया। रेस्टोरेंट और बैंकुट का संचालन करने वाले मैनेजर अरविंद सिंह के अनुसार इस रेस्टोरेंट के मालिक शैलेन्द्र यादव है जिस समय आग लगी उस समय रेस्त्रां में चार कर्मचारी मौजूद थे। आग लगते ही सभी कर्मचारी प्लाजा से बाहर निकल गए। कुछ माह पूर्व ही करीब दो करोड़ रुपए खर्च कर रेस्टोरेंट का रीकंट्रक्शन हुआ था, आग से सबकुछ जलकर नष्ट हो गया। आज शाम के समय में बैंकुट में पार्टी बुकिंग है अब ऐसे में काफी नुकसान हो गया है। मौके पर पहुंचे आशियाना इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि हालांकि इस आग से किसी प्रकार का कोई जनहानि नहीं हुआ है। आग कैसे लगी कारणों का ज्ञात किया जा रहा है। फिलहाल इस आग से काफी नुकसान हुआ है।
रिपोर्टर : अमित श्रीवास्तव

No Previous Comments found.