प्रयागराज की पावन धरती पर निकली भव्य कलश यात्रा,श्रद्धा,भक्ति और दिव्यता से सजी अद्भुत झलकियां
प्रयागराज : प्रयागराज बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की राष्ट्र हनुमत कथा मंगल कलश यात्रा का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया।
आपको बताते चलें की मंगल कलश यात्रा को चार भागों में विभाजित किया गया है और मंगल कलश मार्ग को भगवा मय कर दिया गया है और यात्रा में स्वागत मंच पुष्प वर्षा आरती पूजन प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है मंगल कलश यात्रा में सतरंगी छठा में दिव्य हनुमान की झांकी. पुणे का धमाल. मेरठ का बैंड बाजा.11 घोड़े पर सवार घुड़सवार दर्जनों शानदार झांकियां शामिल है।
कलश यात्रा में 2000 महिलाएं पीले वस्त्र में सिर पर कलश रखकर शामिल हुई।
कलश यात्रा जमुना क्रिश्चियन कॉलेज से शुरू होकर पत्थर्चट्टी रामलीला मैदान जाकर समाप्त हुई।
जिसमें रामायण और महाभारत के सभी पात्र एक ही मंच पर दिखे।
और लगभग कथा की तैयारी भी पूर्ण हो गई है यह राष्ट्र हनुमंत कथा 21-22- 23 अप्रैल यानी कल से अरैल घाट माघ मेला क्षेत्र शाम 3 बजे से 7 बजे तक होगी।
रिपोर्टर : डीके मिश्रा

No Previous Comments found.