रोटरी एकेडमीया व नाज़ ब्लड बैंक के प्रयास से 37 यूनिट ब्लड का हुआ संग्रह
प्रयागराज : रोटरी क्लब ऐकेडमीया व नाज़ ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वाधान में करैला बाग़ स्थित बेनहर स्कूल एण्ड कालेज के जाहिदा ऑडीटोरियम में ब्लड इज़ लाइफ पास इट ऑन की थीम पर सैंतिस लोगों ने रक्तदान के महत्व को चरितार्थ किया।डोनर के उत्साहवर्धन को रोटेरियन तारिक़ खान,डॉ सैय्यद नाज़िम अहमद, डॉ नाज़ फात्मा, डॉ विश्वदीप केसरवानी,डॉ निहारीका केसरवानी डॉ आरिज़ क़ादरी,डॉ आशुतोष अग्रवाल, रिज़वान खान,असरा नवाज़,आफताब अहमद,अकबर खान,अहमद उल्ला आदि मौजूद रहे।रोटरी क्लब ऐकेडमीया व नाज़ ब्लड बैंक करैली की ओर से सभी ब्लड डोनर को गुलाब का फूल,मोमेंटो व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित भी किया गया।वहीं रक्तदान के महत्व को भी बताया गया।
रिपोर्टर : जाबिर अली

No Previous Comments found.