प्रयागराज शंकरगढ़ में पानी के लिए हाहाकार,अध्यक्ष के घर के बगल में बंद पड़ा RO प्लांट
प्रयागराज : नगर पंचायत के नामित सदस्य दीपक केसरवानी ने समाधान दिवस में उठाया मुद्दा लाल का पुरवा वार्ड-4 के सैकड़ों परिवार दो साल से दूषित पानी पीने को मजबूर।
तकनीकी खराबी के नाम पर 2023 से लटका ताला, बढ़ी बीमारियों की आशंका। डीएम के सामने रखा पक्ष, बोले- संविधान के अनुच्छेद 21 का उल्लंघन। नगर पंचायत में रखरखाव का बजट पास, फिर भी प्लांट बना खंडहर।
जनता का आरोप: EO-अध्यक्ष की अनदेखी से ठप हुई मूलभूत सुविधा। चार सूत्रीय मांग- जांच, मरम्मत, जिम्मेदारी तय हो, मेंटेनेंस पक्का हो।
अध्यक्ष के घर से चंद कदम दूर बंद प्लांट पर सवाल, आखिर कब टूटेगी चुप्पी। वार्डवासी बोले- बगल में प्लांट बंद, फिर भी अध्यक्ष-अधिकारी को नहीं दिखी जनता की तकलीफ।
जिम्मेदारों से लोगों का सीधा सवाल: फाइलों में दबी शिकायतें, दो साल से कार्रवाई किसके इशारे पर रुकी।
रिपोर्टर : जाबिर अली


No Previous Comments found.