हनुमत कथा में पहुँचे पत्रकार विकास कॉउंसिल के राष्ट्रीय महासचिव एवं सी न्यूज़ भारत के स्टेट हेड डी.के मिश्र

प्रयागराज : नैनी अरैल प्रयागराज में प्रयाग उत्थान समिति द्वारा आयोजित भव्य ‘राष्ट्र हनुमंत कथा’ में पूज्य बागेश्वर धाम सरकार पं० धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री  के श्रीमुख से दिव्य एवं प्रेरणादायी कथा का श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस पावन आयोजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की अपार आस्था, भक्ति और उत्साह ने वातावरण को पूर्णतः आध्यात्मिक बना दिया। प्रभु श्रीराम और हनुमान जी के जयकारों से संपूर्ण क्षेत्र गुंजायमान रहा।

यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बना, बल्कि समाज को संस्कार, सद्भाव और राष्ट्रहित के संदेश से भी प्रेरित करता हुआ दिखाई दिया। ऐसे पावन अवसर पर उपस्थित होकर आत्मिक शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति हुई। 
कथा में कॉउंसिल के प्रयागराज मंडल से मंडल प्रभारी आशीष मिश्र.प्रदेश अध्यक्ष महिला बिंग बबिता शर्मा.अनुराग शुक्ला.पूर्वांचल सचिव अरविंद कुमार. मंडल महासचिव शिव तिवारी.शांतनु मिश्र.राहुल जायसवाल.सत्यम शुक्ला मार्बल हाउस के साथ तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर :डीके मिश्रा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.