कल्याणी देवी पावर हाउस बना 'अंधेरा हाउस'
प्रयागराज कल्याणी देवी पावर हाउस बना 'अंधेरा हाउस': SDO-JE की लापरवाही से जनता त्राहिमाम, रात में एक लाइनमैन के भरोसे पूरा इलाका
प्रयागराज- कल्याणी देवी पावर हाउस में SDO और JE की घोर लापरवाही से हजारों लोग अंधेरे में रात काटने को मजबूर हैं। दिन-रात घंटों बिजली गुल रहने से इलाके की जनता का गुस्सा सातवें आसमान पर है।
शिकायत के 6 घंटे बाद भी लाइट का अता-पता नहीं चलता। हद तो तब हो गई जब रात में फरियादी पावर हाउस पहुंचे तो वहां तैनात कर्मचारियों ने खुद हाथ खड़े कर दिए। कर्मचारियों का कहना है, "साहब, हम क्या करें? सारी समस्या SDO और JE की वजह से है।"
सबसे बड़ी लापरवाही ये कि दिन में पूरा अमला ड्यूटी पर रहता है, लेकिन रात होते ही पूरे कल्याणी देवी क्षेत्र को एक अकेले लाइनमैन के भरोसे छोड़ दिया जाता है। बेचारा लाइनमैन भी बेबस होकर कहता है, "एक आदमी किधर-किधर दौड़े?"
स्थानीय लोगों ने कई बार अधिकारियों से रात में स्टाफ बढ़ाने की मांग की, लेकिन SDO-JE के कानों पर जूं तक नहीं रेंगती। रात में बिजली की समस्या दिन से ज्यादा विकराल है, फिर भी अफसरों की नींद नहीं टूट रही।
अधिकारियों की इस अनदेखी से लोगों का सब्र जवाब दे रहा है। क्षेत्र में कभी भी बड़ा बवाल हो सकता है। जनता पूछ रही है - SDO-JE साहब, AC में बैठकर कब तक जनता को अंधेरे में रखोगे?

No Previous Comments found.