हनुमंत कथा में लगा बाला जी का दिव्य दरबार बाला जी महाराज ने भक्तों की अर्जी सुनी
प्रयागराज : प्रयाग उत्थान समिति के अध्यक्ष डाक्टर उदय प्रताप सिंह के द्वारा श्रीं बागेश्वर धाम सरकार की अरैल क्षेत्र में आयोजित राष्ट्र हनुमंत कथा के तृतीय दिवस पर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज ने व्यासपीठ से भक्तों को कथा श्रवण कराते हुए सुंदर काण्ड का वर्णन करते हुए कहा कि हनुमान जी का स्वाभाव है जिन मोहिं मोरा तिन मोहि मारा और आगे कहा कि मनुष्य इसलिए दुखी हैं क्योंकि मनुष्य अपने मूल से भटक गया है "आए थे हम हरि भजन को तोरन लागे कपास" इसलिए याद रखना मूल में भूल करोंगे तो आप जी नहीं पाओगे और मंजिल नहीं पाओगे और माया में भटकते रहोगे इसलिए याद रखना हिंदू राष्ट्र के लिए सनातन धर्म की विजय पताका फहराने के लिए हमारा जन्म हुआ है और जब हम इसकी बात करते हैं तो कुछ ठठरी के लोग हमारा विरोध इसलिए करते हैं क्योंकि हमने हिंदू जगाया है और कहा कि संसार में भगवान का नाम ही जीवन का सार है क्योंकि माया तो गंध माधव ही सुंगध है
इसलिए लगन बाला जी सरकार से लगाओ भूत पिशाच मार भगाओं और वर्तमान में जिओ और दुख भगवान पर छोड दो।
आगे कहा कि आज हिंदू ही हिंदू का विरोध कर रहा है और जो हिन्दू हो कर हिंदू का विरोध कर रहा हमको तो खोट दिख रहा है। और कहा हनुमान जी लंका में जाकर डंका बजा दिया और हमें हनुमान जी की तरह हमें भारत में रहकर कर हिंदू विरोधियों के खिलाफ डंका बजाना है।
*समिति के प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने बताया कि कथा के पूर्व
शाम 4 00 बजे से 7 बजे तक बाबा बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी ने बाला जी सरकार का दिव्य दरबार लगाया और बाला जी सरकार के द्वारा स्वीकार किया गए भक्तों की अर्जी पर उनके संकटों से मुक्ति के लिए उपाय बताए जो उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ ,राजस्थान प्रदेश के कई जिलों से आए हुए थे। इस अवसर भजन सम्राट हंस राज रघुवंशी जी ने अपने भजनों की शानदार प्रस्तुति की भजन श्रवण कर भक्तगण मद मस्त हो गए
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य संयोजक डा उदय प्रताप सिंह ने आए हुए सभी अतिथियों का अंगवस्त्र पहनाकर एवं बाला जी सरकार हनुमान जी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया
जीवन रामायण बसाओगे तो महाभारत जीवन प्रवेश करेगा
(नितीश भारद्वाज)
इस अवसर कथा के दौरान महाभारत सीरियल कृष्ण का किरदार निभाने वाले नितीश भारद्वाज ने कहा कि जीवन में रामायण आएगा तो महाभारत कभी प्रवेश नहीं करेगा
कथा के विश्राम दिवस पर , कथा में आए सभी परमार्थ निकेतन के चिदानंद मुनि महाराज,मंहत श्याम सुंदर पराशर और अन्य अतिथियों ने आरती की और इस भव्य में आयोजन के लिए प्रयाग उत्थान समिति की प्रति आभार जताया है। और अंत में भक्तगण बाबा बागेश्वर सरकार जी के लिए अर्जी लगाते हुए हनुमान चालीसा और आरती के साथ तीसरे दिन की कथा सम्पन्न हुआ
कथा के मुख्य यजमान डा उदय प्रताप सिंह सपरिवार ने आरती किया
इस अवसर महापौर गणेश केसरवानी पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी पूर्व विधायक उदय भान करवरिया, नीरज त्रिपाठी, कुमार नारायण, उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : डीके मिश्रा

No Previous Comments found.